300cc सेगमेंट में धमाका! TVS Apache RTX 300 ने मचाया शोर

Apache RTX 300

TVS Apache RTX 300: भारतीय दोपहिया बाजार में एडवेंचर बाइक की मांग लगातार बढ़ रही है। लोग अब सिर्फ शहर में चलने वाली बाइक नहीं चाहते। उन्हें ऐसी बाइक चाहिए जो लंबी दूरी तय कर सके। पहाड़ों पर जा सके। खराब रास्तों पर भी आराम से चले। इसी जरूरत को समझते हुए TVS Motor Company ने अपनी नई बाइक TVS Apache RTX 300 को बाजार में उतारा है।

यह बाइक Apache सीरीज़ की सबसे अलग और खास बाइक मानी जा रही है। यह पूरी तरह एडवेंचर और टूरिंग को ध्यान में रखकर बनाई गई है। TVS Apache RTX 300 उन लोगों के लिए है जो बाइक से सफर को सिर्फ सफर नहीं बल्कि अनुभव मानते हैं तो आइये इस बाइक के बारे में विस्तार से जानते है।

Apache RTX 300 का डिज़ाइन और स्टाइलिंग

इस बाइक के शानदार डिज़ाइन की बात करे तो TVS Apache RTX 300 का डिजाइन बिल्कुल नया है। यह पुराने अपाचे मॉडल से काफी अलग दिखती है। इसके आगे एक नया एलईडी हेडलैंप मिलता है। हेडलैंप का डिजाइन बहुत तेज और आक्रामक दिखाई देता है। बाइक में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप भी दिया गया है। बाइक का फ्यूल टैंक बहुत मस्कुलर दिखता है। इसका सीट एक ड्यूल-टोन डिजाइन में बनाया गया है। बाइक के पीछे एक नया एलईडी टेल लैंप लगा हुआ है।

TVS Apache RTX 300
TVS Apache RTX 300

Apache RTX 300 का इंजन और प्रदर्शन

TVS के इस बाइक के इंजन के पॉवर और परफॉरमेंस की बात करे तो इस बाइक में 300cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, DOHC (RT-XD4) इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,000 rpm पर 36 PS (35.5 hp) की पावर और 7,000 rpm पर 28.5 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है और यह बाइक 32 किमी/लीटर का माइलेज देती है।

Apache RTX 300 का फीचर्स

इस बाइक के फीचर्स की बात करे तो Apache RTX 300 को कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिससे राइडर सड़क और मौसम के अनुसार बाइक को चला सकता है। इसके अलावा बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS और डिजिटल TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Apache RTX 300 का लॉन्च और मूल्य

TVS Apache RTX 300 को भारत में अक्टूबर 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ समय बाद इसकी बुकिंग शुरू की गई और नवंबर 2025 से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई। अब अगर इस बाइक की कीमत की बात करें तो Apache RTX 300 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से 2.29 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसकी कीमत ऐसे रखी है कि यह एडवेंचर बाइक सेगमेंट में मौजूद दूसरी बाइकों को सीधी टक्कर दे सके।

Read more

Leave a Comment