अब हर युवा की पहली पसंद! Yamaha MT-15 खरीदना हुआ और भी आसान

Yamaha MT-15

यामाहा ने अपनी लोकप्रिय नेकेड स्पोर्ट्स बाइक MT-15 Version 2.0 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक बेहतर सस्पेंशन, नए फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आई है। कंपनी ने इसे युवा राइडर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। नई MT-15 को पहले से ज्यादा एडवांस और परफॉर्मेंस-फोकस्ड बनाया गया है।

Yamaha MT-15 का शानदार डिज़ाइन और लुक

इस बाइक के शानदार डिज़ाइन की बात करे तो यामाहा MT-15 का लुक काफी आक्रामक और स्ट्रीट-फाइटर स्टाइल का है। सामने की ओर दिया गया LED हेडलैंप बहुत शार्प दिखता है। रात में इसकी रोशनी भी बेहतर रहती है। इसका फ्यूल टैंक का डिजाइन मस्कुलर है। टैंक एक्सटेंशन बाइक को बड़ा और मजबूत लुक देते हैं और पीछे की ओर LED टेल लाइट दी गई है। साइड प्रोफाइल से देखने पर बाइक काफी स्लिम लगती है। यामाहा ने इसमें कई कलर ऑप्शन भी दिए हैं जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार रंग चुन सकते हैं।

Yamaha MT-15
Yamaha MT-15

Yamaha MT-15 का इंजन और परफॉर्मेंस

यामाहा के इस बाइक के इंजन के पावर और परफॉरमेंस की बात करे तो MT-15 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन काफी स्मूद है और यह लगभग 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इससे बाइक तेज रफ्तार में भी स्थिर रहती है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जिससे राइडर को बेहतर कंट्रोल मिलता है। इंजन की आवाज भी ज्यादा तेज नहीं है। यह बाइक कंपनी के अनुसार लगभग 45 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Yamaha MT-15 का फीचर्स और टेक्नोलॉजी

यामाहा के इस बाइक के फीचर्स की बात करे तो MT-15 में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसमे स्पीड, फ्यूल लेवल, गियर पोजिशन और ट्रिप मीटर की जानकारी दिखाई देती है। कुछ वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। इससे मोबाइल को बाइक से जोड़ा जा सकता है। कॉल और मैसेज की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाती है। इसके अलावा, इसमें सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS दिया गया है, अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक फिसलती नहीं है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पीछे भी डिस्क ब्रेक दिया गया है।

Yamaha MT-15 का

यामाहा के इस बाइक के कीमत की बात करे तो भारत में यामाहा MT-15 की कीमत मिड-रेंज में आती है। अलग-अलग शहरों में इसकी एक्स-शोरूम कीमत थोड़ी अलग हो सकती है लेकिन इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये के आसपास रहती है। कंपनी समय-समय पर नए वेरिएंट और अपडेट भी लाती रहती है। इससे ग्राहक को नए फीचर्स मिलते हैं। इस सेगमेंट में यह बाइक KTM और Bajaj जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देती है।

Read More

Leave a Comment