भारतीय बाजार में बजाज ऑटो ने अपनी नई मोटरसाइकिल Bajaj CT 125X लॉन्च कर दी है। यह खबर बाइक प्रेमियों और राइडर्स के लिए खास है। बजाज CT 125X 125 सीसी सेगमेंट में कंपनी की नई पेशकश है। यह बाइक सस्ती होने के साथ अच्छे फीचर्स और पावर के लिए तैयार की गई है तो आइये इस स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते है।
Bajaj CT 125X का डिजाइन और लुक
बजाज के इस बाइक के डिज़ाइन की बात करे तो सीटी 125एक्स का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें राउंड हेडलाइट के साथ ‘वी’ आकार की एलईडी डीआरएल दी गई है, जो इसे आधुनिक लुक देती है। मोटरसाइकिल में मोटे क्रैश गार्ड, फोर्क गेटर्स, बड़ा ग्रैब रेल, सिंगल-सीट, रबर टैंक पैड्स और सुम्प गार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Bajaj CT 125X का इंजन और परफॉर्मेंस
अब अगर इस बाइक के इंजन के पावर और परफॉरमेंस की बात करे तो बजाज सीटी 125एक्स में 124.4 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 10.9 पीएस की पावर और 11 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। फ्यूल सिस्टम के लिए ‘इंटेलिजेंट कार्बोरेटर’ का उपयोग किया गया है। इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 97 किमी/घंटा है।
Bajaj CT 125X का सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बजाज के इस बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करे तो सीटी 125एक्स के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 130 मिमी ड्रम ब्रेक (वैकल्पिक 240 मिमी डिस्क) और रियर में 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह 17-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आती है।
Bajaj CT 125X का फीचर्स
बजाज के इस बाइक के फीचर्स बात करे तो Bajaj CT 125X में कंपनी ने कुछ साधारण लेकिन बेहद उपयोगी फीचर्स दिए हैं। इस बाइक में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिससे राइडर को स्पीड और जरूरी जानकारी आसानी से देखने मिल जाती है। इसके अलावा इसमें USB चार्जर पोर्ट, हेलोजन हेडलाइट, LED DRL जैसे फीचर्स दी गई है।
Bajaj CT 125X का बंद होना
जनवरी 2025 में, बजाज ऑटो ने सीटी 125एक्स को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया, जिससे संकेत मिला कि इसे भारतीय बाजार में बंद कर दिया गया है। कम बिक्री और ग्राहक मांग में कमी के कारण यह निर्णय लिया गया
Read More