Yamaha MT का नया वर्जन बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में होंगे लॉन्च,जानें फीचर्स और कीमत का खुलासा

2024 Yamaha MT15: बाइकप्रेमियों के लिए खुशखबरी! यामाहा ने 2024 के लिए अपना लोकप्रिय स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल MT-15 को नए रंगों और कुछ खास अपडेट के साथ लॉन्च किया है। नया MT-15 पहले से ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश देखने में लगता है, साथ ही इसके परफॉर्मेंस में भी कुछ सुधार किए गए हैं। आइए 2024 यामाहा MT-15 के बारे में विस्तार जानते है।

2024 Yamaha MT15 Bike Design

इस बाइक की डिजाइन की बात करें तो Yamaha 2024 MT15 काफी हद तक पिछले मॉडल जैसी ही दिखती है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) मिलती हैं, जो इसे एक आकर्षक लुक देती हैं। बाइक में वही मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्लिम टेल सेक्शन मिलता है। कंपनी इस बार भी अलग-अलग वेरिएंट्स में कलर अलॉय व्हील्स दे रही है। गोल्डन रंग के फ्रंट फोर्क बाइक के स्ट्रीटफाइटर लुक को और भी खास बनाता है।

2024 Yamaha MT15 Bike Features

डिजाइन के अलावा, 2024 यामाहा MT-15 में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसमें सबसे अहम फीचर है ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) का शामिल होना। यह फीचर खासकर फिसलन वाली सड़कों पर संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) पहले की तरह ही दिया गया है।

2024 Yamaha MT15 Bike Engine

2024 यामाहा एमटी-15 में वही 155 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन दिया गया है, जो 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें Vva (Variable Valve Actuation) सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 56.87 kmpl की माइलेज देती है।

2024 Yamaha MT15 Bike Attractive Colors

2024 Yamaha MT15 Bike

2024 Yamaha MT15 को तीन वेरिएंट्स में बेचा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस बार ग्राहकों को रंगों के मामले में ज्यादा विकल्प दिए हैं। आप इसे रेसिंग ब्लू, मैट ब्लैक, मेटैलिक ग्रे, सियान स्टॉर्म, आइस फ्लूओ वर्मिलियन, डार्क मैट ब्लू और मोटोजीपी पेंट स्कीम में खरीद सकते हैं। तो आपके पसंद के अनुसार कई रंगों का चुनाव कर सकते है।

2024 Yamaha MT15 Bike Price

नया यामाहा एमटी-15 दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड और डेल्क्स में उपलब्ध है। डेल्क्स वेरिएंट में ही हेज़ार्ड लैंप फीचर दिया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में भी मामूली बढ़ोतरी की है। स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.67 लाख रुपये है, वहीं डेल्क्स वेरिएंट की कीमत 1.73 लाख रुपये है। टॉप-स्पेक मोटोजीपी एडिशन की कीमत 1.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

हमने इस आर्टिकल में Yamaha MT15 Bike 2024 की सारी जानकारी साझा की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें। इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp Group को ज्वाइन करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।

Read More

Leave a Comment