Ather 450X 2024 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुई लांच, सिंगल चार्ज में देगी 110KM की रेंज

Ather 450x 2024: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस बढ़ते बाजार को देखते हुए अथर एनर्जी ने अपनी जगह मजबूत कर ली है। कंपनी ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450x का नया मॉडल लॉन्च किया है। इस नई स्कूटर का डिजाइन और फीचर्स सभी को आकर्षित कर रहा है। यह स्कूटर कई नए फीचर्स और अपग्रेड के साथ आया है। तो आइये इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सारे फीचर्स, रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ather 450x 2024 के फीचर्स

Ather 450X में कई नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें एक नया TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतर विजिबिलिटी और यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है। डिस्प्ले पर सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि बैटरी चार्ज, स्पीड, इंडिकेटर और नेविगेशन की जानकारी आसानी से देखी जा सकती है। इसके अलावा, स्कूटर में स्मार्ट रिवर्स पार्किंग असिस्टेंट, स्मार्ट कीलेस एंट्री, स्मार्ट कीलेस एंट्री, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है, जिससे राइडर अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकता है।

Ather 450x 2024
Ather 450x 2024

Ather 450x 2024 के रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेंज की बात करें तो Ather 450X 2024 की परफॉर्मेंस काफी बेहतर है। इसमें एक नई पॉवरफुल मोटर लगाई गई है, जो स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसमें एक नया बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 110 KM तक की दुरी तय कर सकती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज करने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है।

Ather 450x 2024 का कीमत

अगर आप भी कोई ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं जो Eco फ्रेंडली, सस्ती, शोर मुक्त और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता हो तो यह स्कूटर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत की बात करें तो Ather 450X की कीमत भारतीय बाजार में ₹1,57,046 (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Read More

Leave a Comment