Okinawa Electric Scooter ने मचाया धमाल, कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप

Okinawa Electric Scooter

Okinawa Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और प्रदूषण की समस्या से लोगों को नए विकल्प तलाशने पर मजबूर किया है। इसी बदलाव के बीच ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ओकिनावा ब्रांड को भारतीय ग्राहकों के बीच किफायती कीमत, अच्छा माइलेज और आसान चार्जिंग के लिए जाना जाता है, तो आइये इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते है।

Okinawa Electric Scooter का डिज़ाइन और लुक

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिज़ाइन की बात करे तो ओकिनावा स्कूटर का डिजाइन काफी आकर्षक बनाया है। कंपनी ने स्कूटर में चौड़ी सीट, मजबूत बॉडी और बेहतर सस्पेंशन दिया है। इससे खराब सड़कों पर भी राइड आरामदायक रहती है। हल्का वजन होने के कारण इसे चलाना और संभालना आसान होता है। महिलाएं और बुजुर्ग भी इसे बिना परेशानी के चला सकते हैं।

Okinawa Electric Scooter
Okinawa Electric Scooter

Okinawa Electric Scooter का स्मार्ट फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करे तो ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है। यह राइडर को स्पीड, बैटरी लेवल और ट्रिप की जानकारी देता है। इस स्कूटर में LED हेडलाइट और टेललाइट दी गई है जो रात में बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती हैं। कुछ मॉडलों में मोबाइल चार्ज करने के लिए USB पोर्ट भी दिया गया है, जो आज के समय में एक जरूरी फीचर बन चुका है।

Okinawa Electric Scooter की रेंज और बैटरी

अब अगर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेंज की बात करे तो ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर फुल चार्ज पर 120 से 160 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं। बैटरी को घर के सामान्य सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। चार्जिंग में औसतन 4 से 5 घंटे का समय लगता है। यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास चार्जिंग स्टेशन की सुविधा नहीं है।

Okinawa Electric Scooter की कीमत

भारत में ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत मॉडल के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, ताकि हर वर्ग के लोग इसे खरीद सकें। ओकिनावा कंपनी की किफायती पेशकश Okinawa PraisePro की एक्स-शोरूम कीमत ₹84,443 है, जबकि इसकी ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से लगभग ₹88,000 के आसपास पड़ती है। इसके बाद Okinawa Ridge Plus मॉडल आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹90,549 है और ऑन-रोड कीमत करीब ₹97,000 तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम और ऑन-रोड चार्ज जैसे रजिस्ट्रेशन के कारण बदल सकती हैं।

Okinawa Electric Scooter की Rivals

भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में ओकिनावा को कई मजबूत रिवल्स से मुकाबला करना पड़ रहा है। इनमें Ather Energy का Ather 450X, TVS Motor Company का TVS iQube, Ola Electric की Ola S1 और Bajaj Auto का Bajaj Chetak शामिल हैं। ये सभी स्कूटर बेहतर रेंज, फीचर्स और ब्रांड भरोसे के कारण ओकिनावा को कड़ी टक्कर देते हैं।

Read More

Leave a Comment