भारत की जानी-मानी टू व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है कंपनी की नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Hero Xpulse 210 Dakar Edition। यह बाइक खास तौर पर उन लोगों के लिए लाई जा रही है जो सड़क के साथ-साथ कच्चे और मुश्किल रास्तों पर भी बाइक चलाने का शौक रखते हैं। Dakar Edition नाम से साफ है कि यह बाइक ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बनाया गया है, तो आइये इस बाइक के बारे में विस्तार से जानते है।
Hero Xpulse 210 Dakar Edition का डिजाइन और लुक
हीरो के इस बाइक के डिज़ाइन की बात करे तो Hero Xpulse 210 Dakar Edition का लुक काफी आकर्षक और दमदार है। इसमें रैली-स्टाइल ग्राफिक्स दिए गए हैं जिससे यह बाइक एक प्रोफेशनल ऑफ-रोड बाइक जैसा दिखाई देता हैं। बाइक का कलर कॉम्बिनेशन सफेद, लाल और काले रंग में देखने को मिलता है। इस बाइक के फ्रंट में ऊंचा मेडीगार्ड दिया गया है, जो कच्चे रास्तों पर मिट्टी और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है। इसका लंबा फ्रंट फोर्क और मजबूत हैंडलबार बाइक को ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी स्थिर बनाए रखते हैं।

Hero Xpulse 210 Dakar Edition का इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो के इस Adventure Bike के इंजन के पॉवर और परफॉरमेंस की बात करे तो Hero Xpulse 210 Dakar Edition में 210cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन लगभग 24 से 25 PS की पावर और करीब 20 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इस बाइक के इंजन को इस तरह से ट्यून किया गया है कि कम स्पीड पर भी अच्छा टॉर्क देता है। इससे चढ़ाई वाले रास्तों और कच्ची सड़कों पर बाइक को संभालना आसान हो जाता है।
Hero Xpulse 210 Dakar Edition का सस्पेंशन और ग्राउंड क्लीयरेंस
इस बाइक के सस्पेंशन की बात करे तो इस Dakar Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका सस्पेंशन सिस्टम ही है। बाइक में लंबा-ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट में अपसाइड-डाउन या मजबूत टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। यह बाइक गड्ढों, पत्थरों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आराम से चलता है और ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी ज्यादा रखा गया है। इससे बाइक नीचे से टकराने का खतरा कम होता है। यही वजह है कि यह बाइक ऑफ-रोडिंग के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
Hero Xpulse 210 Dakar Edition का फीचर्स और टेक्नोलॉजी
अब अगर हीरो के इस बाइक के फीचर्स की बात करे तो इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें स्पीड, ट्रिप मीटर, फ्यूल लेवल और गियर पोजीशन जैसी जरूरी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और मोबाइल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसके सीट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों को आराम मिल सके।
Hero Xpulse 210 Dakar Edition का माइलेज
हीरो के इस बाइक के माइलेज की बात करे यह बाइक लगभग 35 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह आंकड़ा इस सेगमेंट की एडवेंचर बाइक्स के हिसाब से ठीक माना जा सकता है। शहर में ऑफिस जाने या वीकेंड पर लंबी ट्रिप पर निकलने के लिए यह बाइक एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Hero Xpulse 210 Dakar Edition का कीमत और लॉन्च
हीरो के इस बाइक के कीमत की बात करे तो Hero Xpulse 210 Dakar Edition की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.95 लाख से 2.10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी इसे 2026 के बीच में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
Read More