हाल ही में Hyundai की लोकप्रिय माइक्रो SUV Exter का फेसलिफ्ट वर्जन टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुआ है। यह गाड़ी पूरी तरह से कैमोफ्लाज में देखी गई, जिससे साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही इसे अपडेट करके लॉन्च करने वाली है। ऑटोमोटिव एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह नया वर्जन मार्च 2026 के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च होगी।
Hyundai Exter Facelift का बाहरी डिजाइन
हुंडई के इस गाड़ी के डिज़ाइन की बात करे तो Hyundai Exter Facelift में सबसे ज्यादा बदलाव आगे के हिस्से में देखने को मिलेगा। नई गाड़ी में अपडेटेड फ्रंट बंपर और ग्रिल डिजाइन होगा, जो इसे एक मॉडर्न और फ्रेश लुक देता है। कंपनी हेडलैंप्स और DRL (डे टाइम रनिंग लाइट्स) में भी हल्के बदलाव कर सकती है। इस गाड़ी में नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे। ये न सिर्फ गाड़ी की खूबसूरती बढ़ाएंगे बल्कि इसकी रोड प्रेजेंस को भी मजबूत करेंगे। हालांकि, यह एक कंप्लीट नई मॉडल नहीं है, बल्कि मिड-लाइफ अपडेट है जो गाड़ी को बाजार में फ्रेश और कंपटीटिव बनाए रखने के लिए है।

Hyundai Exter Facelift का इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
अब अगर हुंडई के इस गाड़ी के फीचर्स की बात करे तो Hyundai Exter Facelift में टेक्नोलॉजी के मामले में बड़े अपडेट आने की उम्मीद है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह भारत की पहली मास-मार्केट कार होगी जिसमें Hyundai का नेक्स्ट-जेनरेशन Android Auto Operating System (AAOS) मिलेगा। इस नए सिस्टम के साथ 12.9-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और 9.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा। यह यूजर्स को एक स्मूद और मॉडर्न एक्सपीरियंस देगा। इन्फोटेनमेंट सिस्टम में इंप्रूव्ड कनेक्टेड कार फीचर्स भी होंगे, जो गाड़ी को और भी स्मार्ट बनाएंगे। अभी के Exter में पहले से ही वॉइस-एनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और ड्यूल-कैमरा डैशकैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फेसलिफ्ट में इन फीचर्स को बरकरार रखते हुए कुछ नए कम्फर्ट फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।
Hyundai Exter Facelift का सेफ्टी फीचर्स
अब इस गाड़ी के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो सेफ्टी के मामले में Hyundai Exter पहले से ही काफी मजबूत है। वर्तमान मॉडल में स्टैंडर्ड के तौर पर 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है। फेसलिफ्ट में इस मजबूत सेफ्टी पैकेज को बरकरार रखा जाएगा। मार्केट पोजिशनिंग के हिसाब से, कंपनी कुछ एडिशनल ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स भी जोड़ सकती है। यह Hyundai के सेफ्टी-फर्स्ट अप्रोच को और मजबूत करेगा। कंपनी का मानना है कि किसी भी कीमत रेंज में सेफ्टी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
Hyundai Exter Facelift का इंजन और परफॉर्मेंस
अब अगर इस गाड़ी के इंजन के पॉवर और परफॉरमेंस की बात करे तो Hyundai Exter Facelift में इंजन ऑप्शन्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। यह गाड़ी वही 1.2-लीटर Kappa फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो वर्तमान मॉडल में है। यह इंजन पेट्रोल मोड में 83 bhp की पावर देता है और CNG मोड में 69 bhp की पावर जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड AMT (ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) का ऑप्शन भी दिया गया है, जो शहर की ड्राइविंग को आसान बनाता है। यह गाड़ी लगभग 20 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है।
Hyundai Exter Facelift का कीमत
अब अगर हुंडई के इस गाड़ी के कीमत की बात करे तो एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत करीब ₹6.50 लाख हो सकती है, जबकि टॉप मॉडल ₹11 लाख के आसपास हो सकता है।
Read More