महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9E को लॉन्च किया है। यह गाड़ी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है और उन सभी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक पर्यावरण-friendly, स्टाइलिश और पावरफुल गाड़ी खरीदना चाहते हैं। महिंद्रा का यह कदम भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस लेख में हम Mahindra XEV 9E की सभी खासियतों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Mahindra XEV 9E का आकर्षक डिजाइन
महिंद्रा के इस गाड़ी के डिज़ाइन की बात करे तो Mahindra XEV 9E का डिजाइन बहुत ही आकर्षक और आधुनिक है। इसका आकार एक मजबूत और स्पेशियस SUV जैसा है। फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन के एलईडी हेडलाइट्स और साइड डेकोर इस गाड़ी को एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देते हैं। गाड़ी के अंदर की बात करें तो इसमें एक शानदार इंटीरियर्स हैं। इसके डैशबोर्ड पर एक बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।

Mahindra XEV 9E की बैटरी और रेंज
अब अगर महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के रेंज की बात करे तो Mahindra XEV 9E में एक पॉवरफुल 72 kWh की बैटरी लगाई गई है, जो इसे एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 500-600 किलोमीटर की रेंज देती है। यह रेंज भारतीय सड़कों पर लंबी यात्राओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा, Mahindra XEV 9E फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। महिंद्रा का दावा है कि इस गाड़ी की बैटरी को सिर्फ 30 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
Mahindra XEV 9E की पावर और परफॉरमेंस
महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के पॉवर और परफॉरमेंस की बात करे तो Mahindra XEV 9E में एक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो गाड़ी को 200-250 हॉर्सपावर तक की पावर प्रदान करती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 160 किमी/घंटा है।
Mahindra XEV 9E की स्मार्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स
अब अगर इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स की बात करे तो Mahindra XEV 9E में लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर्स और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, इस इलेक्ट्रिक SUV में एक स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही रिवर्स पार्किंग सिस्टम और स्मार्ट रेंज मैनेजमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो ड्राइवर की सुविधा को बढ़ाते हैं।
Mahindra XEV 9E की कीमत और उपलब्धता
Mahindra XEV 9E की कीमत फिलहाल पूरी तरह से घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह ₹30 लाख से ₹40 लाख के बीच हो सकती है। इसे 2026 के मध्य तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
Mahindra XEV 9E की खास बातें
- स्मार्ट डिजाइन: आकर्षक और प्रीमियम लुक
- बैटरी रेंज: 500-600 किलोमीटर एक चार्ज पर
- पावरफुल प्रदर्शन: 200-250 हॉर्सपावर की पावर
- स्मार्ट फीचर्स: 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, ADAS
- फास्ट चार्जिंग: 30 मिनट में 80% बैटरी चार्ज
Read More