2026 में भी Hyundai Creta क्यों बनी हुई है भारत की नंबर 1 SUV? वजह जानकर हैरान हो जाएंगे

Hyundai Creta

Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय एसयूवी के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। यह गाड़ी पिछले कई सालों से मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी धाक जमाए हुए है। यह अपने आकर्षक डिज़ाइन, दमदार इंजन विकल्प, आरामदायक इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स के कारण क्रेटा शहरी और ग्रामीण, दोनों तरह के ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। तो आइये आज हम इस कार के बारे में विस्तार से जानते है।

Hyundai Creta का बाहरी डिज़ाइन

हुंडई के इस कार के डिज़ाइन की बात करे तो क्रेटा का बाहरी डिजाइन काफी आकर्षक और स्पोर्टी बनाया गया है। इसका फ्रंट ग्रिल बड़ा और चौड़ा है जो गाड़ी को एक मजबूत लुक देता है। इसके एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल्स (डे टाइम रनिंग लाइट्स) गाड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। कार की बॉडी लाइन्स तेज और स्पष्ट हैं जो इसे एक प्रीमियम अपीयरेंस देती हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स लगाई गई हैं जो रात में बेहद शानदार दिखती हैं। इसमें एलॉय व्हील्स अलग-अलग साइज में उपलब्ध कराया गया हैं।

Hyundai Creta
Hyundai Creta

Hyundai Creta का इंटीरियर और आराम

इस कार के इंटीरियर की बात करे तो गाड़ी के अंदर बैठने पर आपको एक प्रीमियम फीलिंग मिलती है। क्रेटा में पांच लोग आराम से बैठ सकते हैं। सीटें आरामदायक बनाई गई हैं जिससे लंबी यात्राओं में भी थकान नहीं होती। डैशबोर्ड पर दो बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं – एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। केबिन में इस्तेमाल किया गया मटीरियल अच्छी क्वालिटी का है। सॉफ्ट-टच प्लास्टिक और लेदरेट सीट कवर्स गाड़ी को एक लग्जरी लुक देते हैं।

Hyundai Creta का फीचर्स और टेक्नोलॉजी

हुंडई के इस गाड़ी के फीचर्स की बात करे तो क्रेटा में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। टॉप वेरिएंट में लगभग सभी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ एक बड़ा आकर्षण है जो खुले आसमान का नजारा देता है। इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा देखने को मिलता है। इसके ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से आप अपने स्मार्टफोन से कई काम कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं देखने को मिलती हैं और एयर प्यूरीफायर भी कुछ वेरिएंट में दिया गया है।

Hyundai Creta का सेफ्टी फीचर्स

हुंडई के इस कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो हुंडई ने क्रेटा में सेफ्टी को काफी अहमियत दी है। गाड़ी में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रिब्यूशन) और ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें रियर पार्किंग कैमरा, सेंसर्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) टॉप मॉडल में मिलता है जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Hyundai Creta का इंजन और परफॉर्मेंस

हुंडई के इस गाड़ी के इंजन के पॉवर और परफॉरमेंस की बात करे तो क्रेटा में तीन तरह के इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। पहला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है जो नेचुरली एस्पिरेटेड है। यह स्मूथ और फ्यूल एफिशिएंट है। दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन है जो लंबी यात्राओं के लिए बेहतर है। तीसरा ऑप्शन 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। इसका ट्रांसमिशन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों विकल्प हैं। ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में सीवीटी, टॉर्क कन्वर्टर और डीसीटी (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) के ऑप्शन मिलते हैं। गाड़ी की राइडिंग क्वालिटी अच्छी है और सड़क के गड्ढे भी आसानी से पार कर लेती है।

Hyundai Creta का कीमत और वेरिएंट

अब अगर हुंडई के इस कार के कीमत की बात करे तो क्रेटा की कीमत लगभग 11 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी कई वेरिएंट ऑफर करती है जैसे ई, ईएक्स, एस, एसएक्स और एसएक्स(ओ)। हर बजट के लिए कोई न कोई ऑप्शन जरूर मिल जाता है।

Read More

Leave a Comment