भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Hero Electric ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Optima CX 2.0 को लॉन्च किया है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है जो कम खर्च में एक किफायती और पर्यावरण अनुकूल वाहन की तलाश कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर बेहतरीन माइलेज के साथ-साथ एक बढ़िया ड्राइविंग अनुभव भी देता है।
Hero Electric Optima CX 2.0 की डिजाइन और लुक्स
Hero Electric Optima CX 2.0 का डिजाइन स्टाइलिश और मॉडर्न बनाया गया है। स्कूटर की बॉडी हल्की है जिससे इसे संभालना आसान हो जाता है। इसके फ्रंट में LED हेडलाइट्स दी गई हैं जो रात के समय में बेहतर रोशनी देती हैं। इसके अलावा, इसमें चौड़े फुटबोर्ड और आरामदायक सीट भी दी गई है। स्कूटर का लुक सिंपल है, जिससे इसे हर उम्र के लोग पसंद कर सकते हैं। इसमें कुछ फंकी कलर ऑप्शंस भी दिए गए हैं।

Hero Electric Optima CX 2.0 की बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की बात करे तो इसमें 2.0 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 80-90 किलोमीटर की रेंज चलती है। इस बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 4-5 घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी का विकल्प भी दिया गया है, जिससे आप इसे निकालकर आसानी से कहीं भी चार्ज कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो घर पर पार्किंग स्पेस में चार्जिंग पॉइंट नहीं रखते है।
Hero Electric Optima CX 2.0 की मोटर और परफॉर्मेंस
अब अगर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के पॉवर और परफॉरमेंस की बात करे तो Optima CX 2.0 में 550W की हब मोटर लगी है। यह स्कूटर 42 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक जा सकता है। स्कूटर की मोटर को खासतौर पर शहर के भीतर शांति और आराम से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्कूटर को इस्तेमाल करते समय आपको न ज्यादा वाइब्रेशन का अनुभव होगा और न ही किसी तरह की जोरदार आवाज सुनाई देगी
Hero Electric Optima CX 2.0 की फीचर्स
हीरो के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करे तो Hero Electric Optima CX 2.0 में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो बैटरी की जानकारी, स्पीड और अन्य जरूरी चीजें दिखाता है। इसके साथ ही इसमें क्रूज़ कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और ऑटो कट-ऑफ जैसी फीचर्स दी गई हैं।
Hero Electric Optima CX 2.0 की सेफ्टी फीचर्स और ब्रेकिंग सिस्टम
इस स्कूटर के सेफ्टी फीचर्स और ब्रेकिंग सिस्टम को आम यूज़र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कंबाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है, जिससे ब्रेक लगाने पर आगे और पीछे दोनों पहियों पर संतुलित असर पड़ता है। इससे अचानक ब्रेक लगाने पर स्कूटर फिसलने की संभावना कम होती है। आगे और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
Hero Electric Optima CX 2.0 की कीमत और उपलब्धता
अब अगर हीरो के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत की बात करे तो Hero Electric Optima CX 2.0 की शुरुआती कीमत ₹85,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कीमत इसे अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर के मुकाबले किफायती बनाती है। स्कूटर की बिक्री विभिन्न शहरों में कंपनी के डीलरशिप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस स्कूटर के साथ 3 साल की वारंटी भी दी है, जो बैटरी और मोटर को कवर करती है। इसके अलावा, कंपनी ने स्कूटर के साथ फाइनेंस और EMI के विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।
Read More