500km की रेंज में लॉन्च होगी Skoda Enyaq iV SUV कार, शानदार फीचर्स में गजब का लुक

Skoda Enyaq iV SUV Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी कड़ी में स्कोडा ने भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, Enyaq iV को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कार हाल ही में भारत में आयोजित 2024 भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित की गई थी। कंपनी का दावा है कि Enyaq iV को दिसंबर 2024 तक बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। आइए जानें इस दमदार इलेक्ट्रिक SUV के बारे में खास बातें।

Skoda Enyaq iV SUV Car Features

Skoda Enyaq iV का इंटीरियर काफी प्रीमियम और फीचर्स से भरपूर है। इसमें एक बड़ा 13 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Skoda Enyaq iV का इंटीरियर आपको एक आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव कराएगा।

Skoda Enyaq iV SUV
Skoda Enyaq iV SUV Car

Skoda Enyaq iV SUV Car Design

इस गाड़ी की डिज़ाइन की बात की जाए तो Enyaq iV को एक आकर्षक और स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। इसमें कंपनी की ग्रिल डिजाइन को इलेक्ट्रिक अवतार में ढाला गया है। एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी टेललाइट्स कार को एक प्रीमियम लुक देते हैं। साथ ही, इसमें बड़े व्हील आर्च और 19 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

Skoda Enyaq iV SUV Car Range

इस कार की रेंज की बात करे तो भारतीय बाजार में Skoda Enyaq iV को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ लॉन्च करने की संभावना है। पहला विकल्प 58 kWh की बैटरी का है, जो सिंगल रियर मोटर के साथ आएगी। यह मोटर 179 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इस बैटरी पैक के साथ कंपनी लगभग 400 किलोमीटर की driving range का दावा करती है।

वहीं, दूसरा विकल्प 77 kWh की बैटरी का है, जो अधिक पावरफुल डुअल मोटर setup के साथ आएगी। यह सेटअप 299 पीएस की पावर और 460 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस बड़े बैटरी पैक के साथ कंपनी लगभग 500 किलोमीटर की driving range का दावा करती है।

Skoda Enyaq iV SUV Car Price

स्कोडा की इस गाड़ी की कीमत की बात की जाए तो अभी तक Skoda Enyaq iV की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कुछ मीडिया रपर्टस के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। कंपनी इसे दिसंबर 2024 तक लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार के आने से भारतीय इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में काफी हलचल मचेगी।

आज हमने इस आर्टिकल में Skoda Enyaq iV SUV कार की सारी जानकारी के बारे में बात की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें। इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp Group को ज्वाइन करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।

ये भी पढ़े: मॉडर्न लुक के साथ Innova के छक्के छुड़ाने लॉन्च हुई Maruti XL7 की 7 सीटर कार, फीचर्स भी कमाल के

ये भी पढ़े: 140km रेंज के साथ आती है Hero Optima Electric Scooter, कम कीमत में सबसे बढ़िया

ये भी पढ़े: Hyundai ने पेश की Inster Electric माइक्रो SUV कार, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Leave a Comment