इतनी कम कीमत में इतना दमदार इंजन! बजाज पल्सर 125 ने सबको चौंका दिया

Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125: भारतीय दोपहिया बाजार में 125cc सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए Bajaj Auto ने बजाज पल्सर 125 को पेश किया है। यह बाइक पल्सर ब्रांड की पहचान को बनाए रखते हुए किफायती दाम में दमदार विकल्प बनकर सामने आई है। यह खबर बजाज पल्सर 125 के डिजाइन, इंजन, फीचर्स, माइलेज, कीमत और बाजार में इसकी स्थिति पर विस्तार से जानते है।

Bajaj Pulsar 125 की दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

बजाज के इस बाइक के इंजन के पॉवर और परफॉरमेंस की बात करे तो Bajaj Pulsar 125 में 124.4cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.8 बीएचपी की पावर और 11 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे शहर के अंदर और हाइवे पर दोनों जगह बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। पल्सर 125 की अधिकतम स्पीड लगभग 105-110 किमी/घंटा तक हो सकती है।

Bajaj Pulsar 125 की डिजाइन और स्टाइलिंग

इस बाइक के डिज़ाइन की बात करे तो इसके फ्रंट में आक्रामक हेडलाइट, स्टाइलिश टैंक और मस्कुलर बॉडी दी गई है। बाइक के टैंक पर दी गई ग्राफिक्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा, स्प्लिट सीट्स और स्पोर्टी टेललाइट्स इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ड्यूल गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। यह बाइक तीन रंगो में आता है: रेड-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक और नीयन ग्रीन, जो ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकता है।

Bajaj Pulsar 125
Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125 की माइलेज

अब अगर इस बाइक के माइलेज की बात करे तो पल्सर 125 अपने दमदार इंजन के साथ बेहतरीन माइलेज भी देती है। इस बाइक का माइलेज लगभग 50-55 किमी/लीटर तक देती है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 11.5 लीटर है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुविधाजनक है। इसका रिजर्व फ्यूल 2.2 लीटर का होता है, जिससे आपको फ्यूल खत्म होने की चिंता कम होती है।

Bajaj Pulsar 125 की ब्रेकिंग सिस्टम और सेफ्टी फीचर्स

इस बाइक के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही, इसमें CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) फीचर दिया गया है, जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर दोनों पहियों पर एक समान ब्रेकिंग लगती है। यह फीचर बाइक की सुरक्षा को बढ़ाता है। इसमें ट्यूबलेस टायर्स दिए गए है।

Bajaj Pulsar 125 की कीमत और उपलब्धता

अगर इस बाइक के कीमत की बात करे तो बजाज पल्सर 125 की शुरुआती कीमत लगभग ₹80,000 से ₹85,000 (एक्स-शोरूम) है। इस प्राइस रेंज में जो फीचर्स और पावर इस बाइक में दिए गए हैं, वह इसे इस सेगमेंट में सबसे अलग और खास बनाते हैं। यह बाइक बजाज शोरूम्स पर पूरे देश में उपलब्ध है। साथ ही, इसे EMI और फाइनेंसिंग के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Read More

Leave a Comment