Tata Nexon का हवा टाइट करने आ गई Mahindra XUV 3XO कार, कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देख उड़े होश

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में धूम मचाने के लिए वापसी कर ली है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 300 का फेसलिफ्ट अवतार, जिसे XUV 3XO नाम दिया गया है, इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। नई XUV 3XO कई आधुनिक फीचर्स और शानदार डिज़ाइन के साथ आई है। अगर इस कार को लेने की सोच रहे है तो एक बार इस कार के फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार जान लेते हैं।

Mahindra XUV 3XO Design

महिंद्रा के इस गाड़ी के डिज़ाइन की बात करे तो XUV 3XO को एकदम नए अवतार में लॉन्च किया गया है। इसमें एक नई डिज़ाइन की गई ग्रिल दी गई है। हेडलैंप्स भी पहले से ज्यादा शार्प और स्टाइलिश दिए गए हैं। साथ ही फॉग लैंप्स को भी नए डिजाइन में शामिल किया गया है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें नए अलॉय वील्स दिए गए हैं, जो कार को स्पोर्टी लुक देते हैं। नई टेललैंप्स और एक अपडेटेड बंपर दिए है। कुल मिलाकर नई XUV 3XO पहले से ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश नज़र आती है।

Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO Features

यह नई SUV सिर्फ दिखने में ही शानदार नहीं है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी आगे है। इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो पहले से बड़ा और ज्यादा रिस्पॉन्सिव है। इसके अलावा, इसमें कई कनेक्टेड कार फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे की रिमोट इंजन स्टार्ट/स्टॉप, कार ट्रैकिंग, कई सारे एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra XUV 3XO Engine & Mileage

Mahindra XUV 3XO को बेहतर परफॉर्म करने के लिए महिंद्रा के इस गाड़ी में दो इंजन का विकल्प दिया हैं। पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर का है जो 110 बीएचपी की पॉवर जनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन 1.5 लीटर का है जो 115 बीएचपी की पॉवर जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया हैं। यह गाड़ी पेट्रोल वर्जन 18 km/लीटर और डीजल वर्जन 20 km/लीटर का माइलेज देता है।

Mahindra XUV 3XO Price

महिंद्रा के इस गाड़ी के कीमत की बात करे तो महिंद्रा XUV 300 कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है। बेस वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 12 लाख रुपये तक जाती है।

Leave a Comment