Tata Punch EV 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में उतारा है। टाटा पंच ईवी 2026 मॉडल अब भारतीय सड़कों पर दौड़ रहा है और ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है तो आइये इस इलेक्ट्रिक कार के बार में विस्तार से जानते है।
Tata Punch EV 2026 का शानदार डिजाइन
टाटा पंच ईवी की बाहरी डिजाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न है। कंपनी ने इस गाड़ी को पेट्रोल वर्जन से थोड़ा अलग लुक दिया है। सामने की तरफ नई एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं जो काफी स्टाइलिश दिखती हैं। ग्रिल को बंद डिजाइन में बनाया गया है क्योंकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा हवा की जरूरत नहीं होती है। गाड़ी के बोनट पर खास निशान लगाए गए हैं जो बताते हैं कि यह एक इलेक्ट्रिक वाहन है। गाड़ी की साइड प्रोफाइल देखने में मजबूत और स्पोर्टी लगती है। कंपनी ने इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए हैं। पीछे की तरफ भी एलईडी टेल लाइट्स लगी हैं जो रात में अच्छी दिखाई देती हैं।

Tata Punch EV 2026 का इंटीरियर और केबिन स्पेस
टाटा के इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स की बात करे तो अंदर से टाटा पंच ईवी काफी शानदार और आरामदायक है। कंपनी ने केबिन में अच्छी क्वालिटी के मटेरियल इस्तेमाल किए हैं। डैशबोर्ड पर दो डिजिटल स्क्रीन लगाई गई हैं – एक ड्राइवर के लिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी बीच में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह टचस्क्रीन 10.25 इंच की है जिसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसकी सीटें काफी आरामदायक हैं और लंबी यात्रा में भी थकान नहीं होती। आगे की सीटों में हाइट एडजस्टमेंट की सुविधा दी गई है। पीछे की सीट पर तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं।
Tata Punch EV 2026 का बैटरी और रेंज
अब अगर इस गाड़ी के रेंज की बात करे तो टाटा पंच ईवी में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं। पहला वेरिएंट में 25 kWh की बैटरी आती है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 315 किलोमीटर तक चल सकती है। दूसरे वेरिएंट में 35 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है जो करीब 421 किलोमीटर की रेंज देती है। यह रेंज शहर में रोजाना आने-जाने के लिए काफी अच्छी है। बैटरी को चार्ज करना भी आसान है, घर पर नॉर्मल चार्जर से 25 kWh बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज करने में लगभग 9 घंटे लगते हैं। वहीं फास्ट चार्जर से सिर्फ 56 मिनट में बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
Tata Punch EV 2026 का सेफ्टी फीचर्स
टाटा के इस कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो टाटा मोटर्स ने पंच ईवी में कई जरूरी सुरक्षा फीचर्स दिए हैं। गाड़ी में 6 एयरबैग्स, एबीएस विद ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। कुछ वेरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा भी दिया गया है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी स्टैंडर्ड है।
Tata Punch EV 2026 का कीमत और वेरिएंट
टाटा के इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत की बात करे तो टाटा पंच ईवी की शुरुआती कीमत लगभग 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत एक्स-शोरूम है और अलग-अलग शहरों में थोड़ी अलग हो सकती है। सबसे टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 15.49 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने कई वेरिएंट दिए हैं ताकि हर बजट के ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ी चुन सकें।
Tata Punch EV 2026 का Rivals
भारतीय मार्केट में टाटा पंच ईवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक और सिट्रोएन eC3 से है। हालांकि टाटा की ब्रांड वैल्यू और अच्छा सर्विस नेटवर्क इसे फायदा देता है। कंपनी पहले से ही टाटा नेक्सन ईवी और टियागो ईवी के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मजबूत है।
Read More