Tata Punch EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया है। टाटा पंच ईवी को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह कार स्टाइल, सुरक्षा और आधुनिक टेक्नोलॉजी को ध्यान में रख कर बनाया गया है, तो आइये इस कार के बारे में विस्तार से जानते है।
Tata Punch EV का डिजाइन और एक्सटीरियर
टाटा के इस कार के डिज़ाइन की बात करे तो डिजाइन के मामले में टाटा पंच ईवी अपने पेट्रोल मॉडल के जैसा ही बनाया है, लेकिन इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं। इस गाड़ी में सामने की ओर बंद ग्रिल दी गई है, जो इलेक्ट्रिक कार की पहचान बन चुकी है और एलईडी डीआरएल और शार्प हेडलैंप इसे आधुनिक लुक देते हैं। इसके अलावा, इसमें साइड प्रोफाइल में मजबूत व्हील आर्च और नए डिजाइन के अलॉय व्हील देखने को मिलते हैं। पीछे की ओर कनेक्टेड टेललैंप कार को प्रीमियम लुक देते हैं।

Tata Punch EV का इंटीरियर और फीचर्स
अब अगर टाटा के इस कार के फीचर्स की बात करे तो टाटा पंच ईवी का केबिन काफी आरामदायक और मॉडर्न बनाया है। इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है। इस कार में बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसमे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसमे ड्राइविंग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देखने को मिलता है। इसकी सीटें काफी आरामदायक हैं और लंबे सफर में भी थकान महसूस नहीं होती और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छा लेग रूम दिया गया है।
Tata Punch EV का बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
टाटा के इस कार के रेंज की बात करे तो टाटा पंच ईवी दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। पहला स्टैंडर्ड रेंज और दूसरा लॉन्ग रेंज वर्जन है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 300 से 400 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है, जो वेरिएंट पर निर्भर करता है। इलेक्ट्रिक मोटर से तुरंत टॉर्क मिलता है, जिससे शहर में ड्राइविंग आसान और स्मूद हो जाती है।
Tata Punch EV का सेफ्टी फीचर्स
टाटा के इस इलेक्ट्रिक कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो सुरक्षा के मामले में टाटा पंच ईवी कोई समझौता नहीं करती। इसमें कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, कुछ वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी दिया गया है। टाटा की कारें पहले से ही मजबूत बॉडी के लिए जानी जाती हैं।
Tata Punch EV का कीमत
अब अगर टाटा के इस कार के कीमत की बात करे तो टाटा पंच ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9,99,000 रखी गई है, जबकि इसके मिड वेरिएंट्स की कीमत ₹11.14 लाख से ₹12.64 लाख के बीच है। ज्यादा रेंज चाहने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्ग रेंज वेरिएंट ₹13.64 लाख से शुरू होता है और टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹14.44 लाख तक जाती है। कंपनी के अनुसार, ऑन-रोड कीमत शहर और राज्य के टैक्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
Read More