पेट्रोल से छुटकारा! Tata Tiago EV खरीदकर लोग हर महीने बचा रहे हैं हजारों रुपये

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प तलाश कर रहे हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Tata Motors ने Tata Tiago EV को भारतीय बाजार में लॉंच की है। यह कार खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है, जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं और बजट भी सीमित है, तो आइये इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से जानते है।

Tata Tiago EV का डिजाइन और एक्सटीरियर लुक

टाटा के इस इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन की बात करे तो Tata Tiago EV का डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल Tiago जैसा ही है। लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जिससे यह इलेक्ट्रिक कार अलग नजर आती है। इस कार में सामने की तरफ बंद ग्रिल दी गई है, जो इलेक्ट्रिक कारों की पहचान होती है। इस कार के एलॉय व्हील्स और स्टाइलिश हेडलैंप इसे प्रीमियम टच देते हैं।

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV का इंटीरियर और केबिन

टाटा के इस गाड़ी के इंटीरियर की बात करे तो Tata Tiago EV का इंटीरियर साधारण लेकिन आरामदायक है। केबिन में हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे अंदर बैठने पर खुलापन महसूस होता है। डैशबोर्ड का डिजाइन साफ और यूज़र-फ्रेंडली है। इस गाड़ी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें बैटरी स्टेटस, रेंज और ड्राइव मोड की जानकारी देखने को मिलती है। इसके अलावा, इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

Tata Tiago EV का बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

इस इलेक्ट्रिक कार के रेंज की बात करे तो Tata Tiago EV की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी और रेंज है। यह कार अलग-अलग बैटरी विकल्पों में उतारा गया है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 250 से 315 किलोमीटर तक की रेंज तक चलता है, जो शहर के रोजाना इस्तेमाल के लिए पर्याप्त मानी जाती है। इस इलेक्ट्रिक कार को इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से कार में तुरंत पिकअप मिलता है। ट्रैफिक में रुक-रुक कर चलने पर भी ड्राइव स्मूद रहती है। इसमें अलग-अलग ड्राइव मोड दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस और बैटरी सेविंग को चुन सकता है।

Tata Tiago EV का चार्जिंग विकल्प और समय

अब अगर टाटा के इस इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग की बात करे तो Tata Tiago EV को चार्ज करना काफी आसान है। इसे घर पर सामान्य चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी मौजूद है। फास्ट चार्जर से कार को कम समय में अच्छी खासी रेंज तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, फास्ट चार्जिंग से बैटरी को लगभग एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Tata Tiago EV का सेफ्टी फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो सुरक्षा के मामले में Tata Tiago EV भरोसेमंद कार मानी जा रही है। इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS और EBD जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर भी कार की सेफ्टी को बेहतर बनाता है। इलेक्ट्रिक कार होने के बावजूद इसमें सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स का ध्यान रखा गया है।

Tata Tiago EV की कीमत

अब टाटा के इस इलेक्ट्रिक कार के कीमत की बात करे तो Tata Tiago EV की कीमत काफी सस्ती है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक मानी जाती है। इस कार की बेस मॉडल की कीमत लगभग 8 लाख रूपये (एक्स शोरूम) और इसके टॉप मॉडल की कीमत 11 लाख रूपये तक जाती है। इसकी कीमत मिडिल क्लास परिवारों को ध्यान में रखकर रखी गई है। बाजार में इसका मुकाबला कुछ दूसरी छोटी इलेक्ट्रिक कारों से है, लेकिन कीमत, भरोसे और सर्विस नेटवर्क के मामले में Tata Tiago EV सबसे आगे है।

Read More

Leave a Comment