Toyota Urban Cruiser EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंता ने लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेने को मजबूर किया है। खासतौर पर शहरों में रहने वाले उपभोक्ता अब ऐसी गाड़ियों की तलाश में हैं जो सस्ती हों, कम खर्च में चलें और आरामदायक भी हों। इसी बदलते माहौल में Toyota अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Toyota Urban Cruiser EV के साथ चर्चा में है, तो आइये इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से जानते है।
Toyota Urban Cruiser EV का डिजाइन और लुक
टोयोटा के इस इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन के बारे में बात करे तो टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी का डिजाइन आधुनिक और मजबूत दोनों तरह का है। पहली नज़र में यह एक प्रीमियम एसयूवी जैसा एहसास देती है। सामने की ओर स्लीक हेडलैंप और बंद ग्रिल डिजाइन दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पहचान माना जाता है।

इसका फ्रंट लुक साफ-सुथरा दिखाई देता है। साइड प्रोफाइल में ऊँची बॉडी लाइन, बड़े अलॉय व्हील और हल्की क्लैडिंग इसे दमदार लुक देती है। पीछे की ओर चौड़ी टेललाइट्स और सादा बंपर डिजाइन दिया गया है, जिससे गाड़ी ज्यादा भरी-पूरी नजर आती है। अंदर की बात करें तो केबिन में सादा लेकिन प्रीमियम माहौल देखने को मिलता है। गाड़ी के डैशबोर्ड पर बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आरामदायक सीटें दी गई हैं।
Toyota Urban Cruiser EV का लेटेस्ट फीचर्स
अब अगर इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स की बात करे तो टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी में लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो वायरलेस एंड्राइड ऑटो और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है इसके अलावा आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए है।
Toyota Urban Cruiser EV का रेंज और बैटरी
इस इलेक्ट्रिक कार के रेंज की बात करे तो टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। पहला बैटरी पैक लगभग 49 KWh का है, जबकि दूसरा बड़ा बैटरी पैक 61 KWh का बताया गया है। इन बैटरियों को आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे बेहतर प्रदर्शन और लंबी उम्र मिलती है। 49 KWh बैटरी वाला वेरिएंट एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 440 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं, 61 KWh बैटरी वाला वेरिएंट एक चार्ज में करीब 540 किलोमीटर तक की दुरी तय कर सकता है।
Toyota Urban Cruiser EV का कीमत और लॉन्च
अब अगर इस इलेक्ट्रिक कार के कीमत के बारे में बात करे तो टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी को भारत में 2026 के मिड में लॉन्च कर सकती है। ऑटो रिपोर्टों के अनुसार, इसकी कीमत लगभग ₹18 लाख से शुरू हो सकती है और टॉप वेरिएंट ₹20-₹25 लाख तक जा सकती है, जो अलग-अलग शहरों और टैक्स के हिसाब से थोड़ा बढ़-घट सकती है।
Read more