TVS Apache RR 450 ने मचाया तहलका! लॉन्च होते ही स्पोर्ट्स बाइक मार्केट में आया भूचाल

TVS Apache RR 450

भारतीय टू-व्हीलर कंपनी TVS Motor ने अपनी आने वाली स्पोर्ट्स बाइक Apache RR 450 को लेकर बाइक लवर्स में उत्साह बढ़ा दिया है। यह बाइक हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। कर्नाटक रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ देखी गई यह टेस्ट बाइक पूरी तरह से कैमोफ्लाज में लिपटी हुई थी, लेकिन इसकी कुछ खास बातें सामने आ गई हैं। यह TVS की पहली पैरलल-ट्विन इंजन वाली बाइक होगी तो आइये इस बाइक के बारे में विस्तार से जानते है।

TVS Apache RR 450 का डिज़ाइन

इस बाइक के डिज़ाइन की बात करे तो TVS Apache RR 450 को पहली नज़र में देखकर ही समझ आ जाता है कि यह एक फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है। इसका डिज़ाइन रेस ट्रैक के लिए बनाया गया है। आगे की ओर शार्प हेडलैंप, एयरोडायनामिक फेयरिंग और आक्रामक बॉडी लाइन्स इसे एक प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक का रूप देती हैं। बाइक का ओवरऑल लुक युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें स्पीड और स्टाइल दोनों का संतुलन देखने को मिलता है।

TVS Apache RR 450
TVS Apache RR 450

TVS Apache RR 450 का इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक के इंजन के पॉवर और परफॉरमेंस की बात करे तो TVS Apache RR 450 में 450cc का पैरलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह इंजन लगभग 48 हॉर्सपावर की पावर और 43.5 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जेनेरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा और क्विकशिफ्टर की सुविधा भी मिल सकती है। बाइक में स्लिपर क्लच और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल जैसी आधुनिक फीचर्स भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और ABS जैसे इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स भी दिए गए है।

TVS Apache RR 450 का स्मार्ट फीचर्स

इस बाइक के फीचर्स की बात करे तो आज के समय में बाइक सिर्फ पावर से नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स से भी पहचानी जाती है। TVS Apache RR 450 में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें स्पीड, आरपीएम, गियर पोजिशन, फ्यूल लेवल, राइड मोड्स, नेविगेशनऔर ट्रिप मीटर जैसी जानकारियां आसानी से देखी जा सकती हैं। कुछ वेरिएंट्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी जा रही है, जिससे राइडर अपने मोबाइल को बाइक से कनेक्ट कर सकता है। इसके अलावा, इसमें ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी गया है। ये फीचर्स बाइक को और भी सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाते है।

TVS Apache RR 450 का कीमत

TVS के इस बाइक की कीमत की बात करे तो TVS Apache RR 450 की कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। यह प्राइस इसे प्रीमियम स्पोर्ट्सबाइक कैटेगरी में रखती है। लॉन्च के बाद, यह बाइक सीधे Aprilia RS 457 से टक्कर लेगी, जो भारत में मिडलवेट स्पोर्ट्सबाइक सेगमेंट में काफी पॉपुलर है। इसके अलावा, यह Kawasaki Ninja 500 और QJ Motor SRK 400 जैसी बाइक्स के साथ सीधा मुकाबला होगी।

Read More

Leave a Comment