TVS Raider 125 ने मचाया तहलका – 125cc में सबसे दमदार बाइक

TVS Raider 125

TVS मोटर कंपनी ने अपनी लोकप्रिय 125cc मोटरसाइकिल Raider 125 का 2026 मॉडल भारतीय बाजार में पेश किया है। यह बाइक खासतौर पर युवा सवारों और रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए डिजाइन की गई है। कंपनी ने इस नए मॉडल में कई आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर माइलेज और स्पोर्टी डिजाइन को शामिल किया है।

TVS Raider 125 का आकर्षक और स्पोर्टी डिजाइन

इस बाइक की डिज़ाइन की बात करे तो TVS Raider 125 की सबसे खास बात इसका आकर्षक डिजाइन है जो इसे अन्य 125cc बाइक्स से अलग बनाता है। बाइक में तीखी बॉडी लाइनें, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसके सामने का हिस्सा काफी आक्रामक दिखता है जिसमें आधुनिक LED हेडलाइट्स लगाई गई हैं। हेडलाइट में X-शेप के LED DRLs दिए गए हैं जो बाइक को एक अलग पहचान देते हैं। टेललाइट और इंडिकेटर्स भी स्लीक और स्टाइलिश हैं जो रात में बेहतर दिखाई देते हैं। बाइक में स्प्लिट सीट डिजाइन दिया गया है जो कम्फर्ट और स्टाइल दोनों को बढ़ाता है। स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी डेकल्स बाइक की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। छोटा टेल सेक्शन और मजबूत ग्रैब रेल इसके स्पोर्टी लुक को पूरा करते हैं।बाइक है।

TVS Raider 125
TVS Raider 125

TVS Raider 125 का पॉवरफुल इंजन

TVS के इस बाइक के इंजन के पॉवर और परफॉरमेंस की बात करे तो TVS Raider 125 में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर, एयर और ऑयल कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह इंजन 7,500 RPM पर 11.4 PS की पावर और 6,000 RPM पर 11.2 Nm का टॉर्क पैदा करता है। iGo वेरिएंट में यह टॉर्क 11.75 Nm तक जाता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जो शहर में चलाने के लिए काफी स्मूद और रेस्पॉन्सिव है। यह बाइक 125cc सेगमेंट में सबसे तेज बाइक्स में से एक है और 0 से 60 kmph की रफ्तार सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है। कंपनी के अनुसार, इसकी टॉप स्पीड 99 kmph तक है। यूजर्स के अनुसार, यह बाइक औसतन 56 kmpl की माइलेज देती है।

TVS Raider 125 का स्मार्ट फीचर्स

TVS के इस बाइक के शानदार फीचर्स की बात करे तो TVSRaider 125 को सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स वाली बाइक बनाया गया है। बेसिक वेरिएंट में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, टाइम, गियर पोजिशन, फ्यूल एफिशिएंसी, रेंज, ट्रिप मीटर और अन्य जरूरी जानकारी दिखाता है। टॉप-स्पेक TFT DD वेरिएंट में 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। SmartXonnect फीचर के जरिए स्मार्टफोन को बाइक से कनेक्ट कर सकता है। इससे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट्स, राइड स्टेट्स और वॉइस असिस्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। iGo वेरिएंट में इलेक्ट्रिक बूस्ट फीचर मिलता है जो ट्रैफिक में धीमी रफ्तार से चलने में मदद करता है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है जिससे राइड के दौरान मोबाइल चार्ज कर सके।

TVS Raider 125 का सेफ्टी फीचर्स

अब अगर TVS के इस बाइक के सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो सुरक्षा के मामले में TVS ने Raider 125 को अच्छे फीचर्स दिए हैं। सभी वेरिएंट में CBS (Combined Braking System) दिया गया है जो सिर्फ रियर ब्रेक दबाने पर भी दोनों ब्रेक्स को ऑटोमैटिक इस्तेमाल करता है। टॉप वेरिएंट TFT DD और SXC DD में सिंगल चैनल ABS भी मिलता है जो बेहतर ब्रेकिंग देता है। बाइक में 240mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है जो अच्छी स्टॉपिंग पावर देता है। वेरिएंट के अनुसार, पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक या 200mm का डिस्क ब्रेक मिलता है।

TVS Raider 125 का वेरिएंट्स और कीमत

अब अगर इस बाइक के कीमत की बात करे तो TVS Raider 125 को भारतीय बाजार में कुल 7 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेसिक Drum वेरिएंट की कीमत ₹82,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। Single Seat – Disc वेरिएंट ₹88,608, Split Seat – Disc वेरिएंट ₹92,825, iGO – Boost Mode वेरिएंट ₹92,837 और टॉप-एंड TFT – Single Channel ABS वेरिएंट की कीमत ₹97,719 है। कंपनी ने हाल ही में फरवरी 2026 में Raider 125 की कीमत में वेरिएंट के अनुसार ₹1,250 तक की बढ़ोतरी की है। बाइक को EMI पर भी खरीदा जा सकता है जो 8.5% ब्याज दर पर ₹1,514 प्रति माह से शुरू होती है।

Read More

Leave a Comment