Yamaha NMax स्पोर्टी लुक में लॉन्च होने को तैयार, शानदार फीचर्स में सबसे खास

Yamaha NMax: यामाहा मोटर इंडिया ने अपने लोकप्रिय स्कूटर, यामाहा NMAX, का नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्कूटर भारतीय मार्केट में धूम मचा सकती है। नई टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट डिजाइन के साथ, यामाहा NMAX युवाओं और प्रोफेशनल्स दोनों के बीच पसंदीदा बनता जा रहा है। अगर इस साल आप कोई स्कूटर लेने की सोच रहे है तो एक बार इस स्कूटर के बारे फीचर्स, स्पेसिफिकेशन,और कीमत के बारे में विस्तार से जानते है।

Yamaha NMax Features

इस स्कूटर के फीचर्स के बाद करें तो यामाहा NMAX में एक फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर जैसी जरूरी जानकारी देता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी दिया गया है। इससे राइडर को कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन की जानकारी मिलती रहती है।

Yamaha NMax Design

Yamaha NMax
Yamaha NMax

इस स्कूटर के डिजाइन की बात करे तो यामाहा NMax 155 एक मैक्सी-स्कूटर है। इसका मतलब है कि यह स्कूटर आम स्कूटरों से थोड़ा बड़ा और दमदार है। स्कूटर में 13-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इसकी बनावट यामाहा के ही स्कूटर Aerox 155 से मिलती-जुलती है, लेकिन NMax 155 ज्यादा आरामदायक सफर और ज्यादा सामान रखने की सुविधा देता है।

Yamaha NMax Engine

Yamaha NMax में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। यह इंजन 14.7 bhp की पावर और 14.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर में CVT यूनिट दी गई है, जो स्मूथ राइडिंग का अनुभव देती है। स्कूटर की माइलेज के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह 40 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देगी। इस स्कूटर की टॉप स्पीड करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Yamaha NMax Price

इस स्कूटर के कीमत की बात करे तो यामाहा NMax 155 की कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। कंपनी इस स्कूटर को भारत में 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। स्कूटर की टक्कर भारतीय बाजार में आने वाले हीरो ज़ूम 160 से होगी।

Leave a Comment